छोड़ने वाले क्या जाने..

छोड़ कर जाने वालों को क्या पता

यादों का बोझ दिल पर कितना होता है

है ना....??

छोड़ कर जाने वाले चले जाते हैं,

उन्हे सिर्फ जाना होता है,

वो ये नही जानते,

जिन्हे वो छोड़ कर आए हैं

उनका क्या हाल होगा,

उनके बगैर..

कैसे यादों के दर्द से गुजरेंगे,

कैसे इस बोझ को सहेंगे,

कैसे अश्कों को सम्भालेंगे,

वो कुछ नही सोंचते,

उन्हे बस जाना होता है छोड़ कर,

और वो चले जाते हैं..!!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिसम्बर और जनवरी सा रिश्ता हमारा

क्यो फरियाद करना..

ये इश्क ही तो है...