नारी और नारी का सम्मान


 बडी़ अजीब विडम्बना है,

आज सभी नारियों का सम्मान हो रहा है,

और खुब हो रहा है,

क्यो...??? 

क्योकि आज महिला दिवस है,

सभी नारियों को सम्मानित करेंगे उन्हे महिला दिवस की बधाई देकर.

पर....

कल से..

फिर वही नारी सम्मान के योग्य नही रह जायेंगी,

अमुमन हर जगह,

घर, गली, सड़क चौराहें...

हर जगह एक ही बात,

किसी न किसी रूप में,

नारी अपमान, नारी मर्यादा का हनन

प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष और भी न जाने किस किस तरह तरह से

यहां तक कि.. गालियों में भी,

नारियों को ही शामिल करेंगे..

बातें कड़वी जरूर है, पर सच है..!!

स्त्री सम्मान महज शब्दों का, लेखों का मोहताज न बन जाए,

स्त्री के प्रति सम्मान व्यवहार से, आचरण से, और हृदय से हो,,

तो वो है स्त्रियों को असली उपहार..

स्त्री जीवन का बेशकीमती उपहार...!!


🌿🌿🌿🌿🍀🍁🍀🌿🌿🌿🌿


अन्त में समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 


🥀🥀🥀🥀🥀🌿🥀🥀🥀🥀🥀


#rani


 स्वरचित


मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित


#

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिसम्बर और जनवरी सा रिश्ता हमारा

क्यो फरियाद करना..

ये इश्क ही तो है...